फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Campaign to cut illegal water connections started, cut five connections on Kakroi road

पानी के अवैध कनेक्शन काटने का अभियान शुरू, ककरोई रोड पर पांच कनेक्शन काटे

Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Campaign to cut illegal water connections started, cut five connections on Kakroi road
ककरोई रोड पर पानी के अवैध कनेक्शन काटते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
नगर निगम की ओर से पानी के अवैध कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ककरोई रोड पर उन लोगों के पांच अवैध कनेक्शन काटे गए, जिन्होंने पानी की मुख्य लाइन में कनेक्शन किए हुए थे।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि अवैध कनेक्शन करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। उसके बावजूद भी किसी ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही निर्धारित जुर्माना भरा। जिसके बाद कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर के पश्चिमी (रेलवे लाइन पार) क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तापमान में इजाफा होने से पानी की खपत ज्यादा हो रही है। जिसके चलते शहर की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति कम हो गई है। नगर निगम की ओर से पानी की मुख्य लाइन में अवैध कनेक्शन करने वाले 80 लोगों को 15 दिन पहले अंतिम नोटिस थमाए गए थे। निगम की ओर से प्रति कनेक्शन पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। उनमें से किसी भी व्यक्ति ने जुर्माना नहीं भरा। इस पर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को पानी के अवैध कनेक्शन को काटने का अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है अवैध कनेक्शन की वजह से नगर निगम के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। इससे कॉलोनियों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता। निगम की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान जो भी व्यक्ति जुर्माना भरेगा, उन लोगों के पानी कनेक्शनों पर मीटर लगाकर बिलों की रिकवरी की जाएगी। साथ ही उन कनेक्शनों को पानी के मुख्य लाइन से हटाकर छोटी लाइनों में जोड़ा जाएगा। ऐसे में नगर निगम की ओर से शहर में पानी की चोरी को रोका जाएगा।
दोबारा अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
पानी की मुख्य लाइन में दोबारा अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में पहले ही पानी की किल्लत बनी हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से अवैध कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन शुक्रवार को ककरोई रोड पर पांच अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। 30 मार्च को निगम की हाउस की बैठक के दौरान मेयर निखिल मदान व विधायक सुरेंद्र पंवार ने अधिकारियों को अवैध कनेक्शनों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों को सर्वे करने के बाद ककरोई रोड व गोहाना रोड पर पानी की मुख्य लाइन में 80 अवैध कनेक्शन मिले थे।

ककरोई रोड से पानी के अवैध कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन मजदूर कम मिलने से पांच कनेक्शन काटे गए। पानी के अवैध कनेक्शन काटने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रथम चरण में ककरोई रोड और गोहाना रोड पर अभियान चलाया जाएगा। -निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed