फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Campaign: Rs 3.36 crore is being spent every month on cleanliness, yet the situation is bad

अभियान: सफाई पर हर माह 3.36 करोड़ रुपये हो रहे खर्च, फिर भी हालात खराब

Mon, 13 Jan 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Campaign: Rs 3.36 crore is being spent every month on cleanliness, yet the situation is bad
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में भले ही सफाई के मामले में व्यवस्था बेहतर करने का दावा किया जाता हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आती है। शहर के नगर निगम क्षेत्र में हर माह सफाई पर 3.36 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उसके बाद भी निगम क्षेत्र में हालात खराब है। निगम क्षेत्र की स्वच्छता में 1294 कर्मचारी अपना योगदान दे रहे हैं, लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण में हर बार निगम क्षेत्र की रैंकिंग खराब आती है।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम की ओर से हर माह 3 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इनमें से घर-घर कूड़ा एकत्रित करने व सड़कों से कूड़ा उठान करने के लिए जेबीएम कंपनी को 1.80 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इतने भारी भरकम खर्च के बाद भी 4.15 लाख की आबादी वाले नगर निगम क्षेत्र में बेहतर सफाई नहीं दिखती। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 में 80 पक्के सफाई कर्मचारी, 234 पे रोल कर्मचारी काम कर रहे हैं। बाकी 15 वार्डों में 27 अगस्त 2024 को सफाई का टेंडर खत्म हो चुका है। नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक टेंडर नहीं लगाया गया है। नगर निगम की ओर से 980 संविदा कर्मियों से बिना टेंडर के काम लिया जा रहा है। पिछली बार सोनीपत निगम क्षेत्र को स्वच्छता रैंकिंग में 139वां स्थान मिला था। इस बार देश में सोनीपत को 260वां स्थान मिला था। इसके बाद भी हालात सुधारने की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि सड़कों के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा बिखरा रहता है।
विज्ञापन

गोहाना से 39 टन कूड़ा निकल रहा

गोहाना शहर में 39 टन कूड़ा निकल रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए नगरपरिषद से टेंडर दे रखा है। गोहाना नगर परिषद में 46 पक्के सफाई कर्मचारी और 63 पे रोल कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिटीजन एप पर रोजाना दो से तीन शिकायत दर्ज
नगर निगम क्षेत्र में सफाई न होने के मामले में स्वच्छ हरियाणा (सिटीजन) एप पर रोजाना दो से तीन शिकायत दर्ज हो रही। नगर निगम की तरफ से 24 घंटे में शिकायतों का निपटान कराने का दावा किया जा रहा है। साथ ही नगर परिषद, नगर पालिका क्षेत्र की शिकायतों का निपटान किया जा रहा है।


1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक एप पर दर्ज शिकायतें



क्षेत्र कुल शिकायतें निपटान अस्वीकृत

सोनीपत नगर निगम 651 612 28
गोहाना नगर परिषद 117 106 11

गन्नौर नगर पालिका 59 46 12
खरखौदा नगरपालिका 67 26 41

कुंडली नगरपालिका 72 45 25

-

वर्षवार स्वच्छता रैंकिंग
वर्ष रैंकिंग

2017 243

2018 156

2019 161

2020 103

2021 235

2022 139

2023 260


-
स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में बेहतर स्थान प्राप्त होगा। पिछली रैंकिंग को देखते हुए इस बार काफी सुधार के प्रयास किए गए हैं। सफाई के मामले में कोई कमी मिलती है तो उसको दुरुस्त किया जा रहा है। 15 वार्डों में सफाई के टेंडर की स्वीकृति के लिए सरकार को पत्र लिखा हुआ है।
- डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed