फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called upon people to follow the path shown by Saint Kabir Saheb.

Sonipat News: संत कबीर साहेब के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Tue, 30 Jun 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Called upon people to follow the path shown by Saint Kabir Saheb.
फोटो : सोनीपत के मामा भांजा चौक के पास श्री सतगुरु भरतूशाह आश्रम में सत्संग करते श्रद्धालु। स्र
सोनीपत। श्री सतगुरु भरतूशाह आश्रम कबीर चौरा समिति, मामा-भांजा चौक पर संत कबीर जयंती दो दिवसीय सत्संग समारोह हुए। रविवार देर शाम संपूर्ण रात्रि सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संत कबीर के भजनों एवं वाणियों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद प्राप्त किया।
विज्ञापन

वर्तमान गद्दीनशीन संत सत्यदास महाराज ने श्रद्धालुओं को संत कबीर साहेब के बताए सत्य, सेवा एवं सरलता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकता, प्रेम एवं समरसता की दिशा में अग्रसर करती हैं।
विज्ञापन

इसमें विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने उपस्थित होकर सतगुरु साहिब की प्रतिमा पर नमन किया। सोमवार सुबह आरती व भोग अर्पण के पश्चात विशाल सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed