फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called property dealer in Sonipat and demanded extortion of three crore

Haryana: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर को कॉल कर मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, आरोपी बोले- तुझे 100 गोली मारेंगे

Sat, 26 Oct 2024 12:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Oct 2024 12:13 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि 11 अंक के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले कहा कि वह हिमांशु भाऊ का भाई साहिल रिटौली बोल रहा हूं। तीन करोड़ रुपये रंगदारी चाहिए, नहीं तो जल्द ही जान से हाथ धो बैठेगा।

विज्ञापन
Called property dealer in Sonipat and demanded extortion of three crore
सोनीपत सिविल थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के मॉडल टाउन में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रंगदारी का आरोप हिमांशु भाऊ व साहिल रिटौली पर लगाया है। आरोप है कि इंटरनेट नंबर से कॉल कर फरवरी माह में रंगदारी मांगी गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव नैना ततारपुर फिलहाल मॉडल टाउन निवासी रविकांत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनका आरोप है कि 8 फरवरी को उनके पास 11 अंक के इंटरनेट नंबर से मैसेज आया था कि वह हिमांशु भाऊ बोल रहा हूं, कॉल कर लेना। जब उन्होंने पूछा कि कौन है।
विज्ञापन


फिर 11 अंक के नंबर से ही कॉल आई। कॉल करने वाले कहा कि वह हिमांशु भाऊ का भाई साहिल रिटौली बोल रहा हूं। तीन करोड़ रुपये रंगदारी चाहिए, नहीं तो जल्द ही जान से हाथ धो बैठेगा। हिमांशु भाऊ गैंग के बारे में सुना ही होगा। पीडि़त का कहना है कि जब उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई तो बोला जल्द ही दिवाली देखेगा। उसके बाद कई बार धमकियों भरे संदेश आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में 10 मार्च को उनके पास इसी नंबर से दो कॉल आई। उन्होंने डरकर कॉल नहीं उठाई। तब उनके पास वाइस मैसेज आया है कि एक का तो काम कर दिया तेरा भी जल्द ही काम बंधवा दूंगा। उसे 50 गोलियां मारी है और तेरे को सौ गोलियां मरवा दूंगा। उसके बाद वह बुरी तरह से डर गए। उन्होंने मामले से किसी को अवगत नहीं कराया। पीडि़त का कहना है कि अब वह हिम्मत कर पुलिस के पास आए हैं। उन्होंने पुलिस को मोबाइल पर आए मैसेज का स्क्रीन शॉट भी दिया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed