फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called in cousin brother's voice, deposited Rs 10.66 lakh in account

Sonipat News: मौसेरे भाई की आवाज में की कॉल, खाते में डलवाए 10.66 लाख रुपये

Sat, 25 May 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Called in cousin brother's voice, deposited Rs 10.66 lakh in account
सोनीपत। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके से लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। अब गांव मेहंदीपुर के एक युवक से एनआरआई मौसेरे भाई की आवाज निकालकर बातचीत करने के बाद खाते में 10.66 लाख रुपये डलवा लिए। पीड़ित का आरोप है कि वाइस डबिंग फ्रॉड कर उन्हें झांसे में लेकर रुपये डलवाए गए है। जब उन्होंने मौसेरे भाई को कॉल की तो मामले का पता लग सका। साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव मेहंदीपुर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि मौसेरे भाई मुकेश दुबई में रहते हैं। उनके पास 15 अप्रैल को व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह मुकेश बोल रहा है। उसकी आवाज उनके मौसेरे भाई जैसी थी। इससे वह उसके झांसे में आ गया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह कुछ रुपये भेज रहे हैं, भारत आने पर हम कुछ जमीन खरीद लेंगे। उसने रुपये भेजने की रसीद भी उनके पास भेजी। एक दिन बाद फिर से कॉल आई। उसने कहा कि जो रुपये उन्होंने भेजे थे वह मुंबई बैंक ने रोक दिए है।
विज्ञापन

अभी बैंक मैनेजर कॉल करेगा, उससे बात कर लेना। उसके बाद एक अन्य नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मैनेजर बताया। उसने कहा कि एजेंट की शिकायत पर भुगतान रोक दिया गया है। इसे निकालने के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। जिस पर उन्होंने उसके दिए खाता नंबर में रुपये डाल दिए। उसके एक दिन बाद फिर से कॉल कर चार लाख रुपये मांगे गए। उन्होंने वह भी दे दिए। फिर से रुपये मांगे ग। उन्होंने और रुपये दे दिए। उन्होंने कुल 10 लाख 66 हजार 500 रुपये जमा करा दिए। 20 अप्रैल को उन्होंने अपने मौसेरे भाई को कॉल की तो पता लगा कि उसकी कोई बातचीत नहीं हुई। जिस पर धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने बैंक खातों के बारे में पता लगाया तो वह सभी फर्जी पहचान पत्र पर खोले जाने का पता लगा। जिस पर साइबर थाना पुलिस को अवगत कराया। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed