फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called and threatened by accusing of molestation, came to pet clinic and attacked

Sonipat News: कॉल कर छेड़खानी का आरोप लगाकर दी धमकी, पेट्स क्लीनिक पर आकर किया हमला

Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Called and threatened by accusing of molestation, came to pet clinic and attacked
सोनीपत। थाना सेक्टर-27 क्षेत्र में पेट्स क्लीनिक में घुसकर यहां काम करने वाले युवक पर 30-35 युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। हमलावर पीड़ित को अधमरा करने के बाद छोड़कर भाग गए। हमले से पहले रात को कई बार कॉल कर युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-27 पुलिस को जीवन विहार क्षेत्र की रहने की रहने वाली महिला ने बताया कि उनके पति कृष्ण सोनीपत में पेट्स क्लीनिक पर कार्य करते हैं। शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 बजे उनके पति के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि तूने उनकी लड़की के साथ छेड़खानी की है। हम तुझे जान से मारेंगे। उनके पति ने डर कर वापस फोन किया तो यह धमकी बार-बार दी गई। उसके बाद उनके पति के फोन पर सुबह तक बार-बार कॉल आती रही। इससे उनके पति रातभर घबराकर सो भी नहीं पाए।
विज्ञापन


उनके पति सुबह साढ़े आठ बजे ही सेक्टर 27 थाना में शिकायत लेकर गए। वहां पर पुलिस ने उनके पति को कहा कि कोई परेशानी हो तो फोन कर लेना। उनको एक मोबाइल नंबर भी दिया गया। इसके बाद वह क्लीनिक पर चले गए। सवा दस बजे के आसपास 30-35 युवक पेट्स क्लीनिक पर पहुंचे और उनके पति पर हमला कर दिया। उन्हें बाहर खींचकर निकाल लिया और धारदार हथियार, डंडे, बेल्ट व लात-घूंसों से पीटा गया। उनके पति को अधमरा कर वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अस्पताल में आए लोगों व सहकर्मियों ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed