फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cable operator was stealing channels of Sony-Star TV, case filed

केबल संचालक चोरी से चला रहा था सोनी-स्टार टीवी के चैनल, मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Aug 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cable operator was stealing channels of Sony-Star TV, case filed
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोनी-स्टार टीवी के चैनल को बिना अनुमति के चलाने का मामला सामने आया है। कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने जांच कर यह मामला पकड़ा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के इस्लाम गंज निवासी जुगनु चितारा ने पुलिस को बताया कि वह मीडिया सॉफ्ट लीगल सोलुशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में बतौर फील्ड ऑफिसर तैनात है। कंपनी ने उन्हें अधिगृहित किया है कि वह ऑल इंडिया में सोनी व स्टार टीवी के भुगतान चैनलों की चोरी पकड़ने का काम करे। कंपनी को 8 अगस्त को सूचना मिली कि सोनीपत शहर में कच्चे क्वार्टर में केबल नेटवर्क चलाने वाला एक व्यक्ति सोनी, स्टार टीवी के भुगतान चैनलों को अवैध रूप से चला रहा है। इस संबंध में उसने साक्ष्य के तौर पर इनकी वीडियो बना रखी है। इसके बाद पुलिस पार्टी को लेकर जांच कराई। उसने चार टाटा प्ले व एक डिश टीवी छतरी लगी हुई मिली। लेकिन इन छतरियों का मालिक हाजिर नहीं मिला। जो इन छतरियों से सोनी व स्टार चैनलों की चोरी व कॉपी करता था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed