फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cabinet minister's appeal to hoist the tricolour on your homes

Sonipat News: कैबिनेट मंत्री का आह्वान अपने घरों पर लगाएं तिरंगा

Sun, 03 Aug 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister's appeal to hoist the tricolour on your homes
फोटो 05: सोनीपत के जिला परिषद हॉल से ‘हर घर तिरंगा’’ अ​​​भियान की शुरुआत करते कैबिनेट मंत्री ड - फोटो : संवाद
सोनीपत। देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की अलख जगाने व एकता का संदेश देने के लिए 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये बात शनिवार को गोहाना रोड स्थित जिला परिषद हॉल में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान जिले में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह अभियान पूरे राज्य में तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 2 से 8 अगस्त, दूसरा चरण 8 से 12 अगस्त व तीसरा चरण 12 से 15 अगस्त तक चलेगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में जन-जागरूकता रैली, ध्वजा रोहण, बाइक-साइकिल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, जन संपर्क गतिविधियां व डिजिटल भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, एनजीओ, खेल जगत के लोगों, माय भारत के स्वयंसेवकों, एनएसएस, एनसीसी, आरडब्ल्यूए व आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस वर्ष अभियान में कुछ नई गतिविधियां जैसे तिरंगा राखी निर्माण, जवानों व पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन, ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता, तथा तिरंगा रंगों में लाइटिंग आदि शामिल हैं।

उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी गतिविधियों की तस्वीरें व सेल्फी हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। अभियान की प्रगति रिपोर्ट, फोटो एवं मीडिया क्लिपिंग्स चरणबद्ध तरीके से एकत्र कर ईमेल harghartirangahry@gmail.com पर भेजी जाएंगी ताकि राज्य से केंद्र सरकार को समय पर रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed