फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   By following the path of Vedas, a man can become a god: Dharmacharya

वेद मार्ग पर चलकर मनुष्य बन सकता है देवता : धर्माचार्य

Sun, 05 Apr 2026 06:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
By following the path of Vedas, a man can become a god: Dharmacharya
फोटो : सोनीपत के नगर निगम पार्क में यज्ञ करते युवा संस्कार संगठन के सदस्य। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। युवा संस्कार संगठन की ओर से रविवार को नगर निगम पार्क में विश्व कल्याण, प्राणी मात्र कल्याण, विश्व शांति के लिए पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ किया गया। धर्माचार्य महेंद्र शास्त्री ने कहा कि वेद के मार्ग पर चल कर ही मनुष्य देवता बन सकता है।
उन्होंने कहा कि जहां देवता की भावना है वहीं सुख, शांति व आनंद है। आज पूरी दुनिया असुरों के मार्ग पर चल कर अशांति को प्राप्त हो रही है।भगवान की दी हुई स्वर्णमय सृष्टि को नरक बनाने में लगे हुए हैं। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से सभी देशों के प्रतिनिधियों के सद्बुद्धि, सत्य ज्ञान , सुविचार की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन

इससे सभी अपना स्वार्थ का त्याग कर परमार्थ के लिए रास्ते पर चल कर भगवान की बनाई हुई सृष्टि को विनाश होने से बचाए। यज्ञ से पूरे विश्व में शांति की स्थापना हो। इस दौरान सत्यवीर शास्त्री, पवन तनेजा, हरीश, मनोहर लाल, कृष्ण तनेजा, साहिल, संजय राठी, विनय मलिक, यशवंत राय, निधि, कार्तिक, लवेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed