फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Butana youths assaulted outside club in Chandigarh

Sonipat News: बुटाना के युवकों के साथ चंडीगढ़ में क्लब के बाहर मारपीट

Sun, 18 Feb 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Butana youths assaulted outside club in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में कल्चर क्लब के बाहर शनिवार रात दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें दो युवक घायल हो गए। आरोप है कि दो लोगों ने उन पर बियर की बोतल से हमला किया। दोनों को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बुटाना निवासी आशीष कुंडू ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने दोस्त हर्ष मलिक के साथ क्लब में पार्टी करने आए थे। वहां किसी बात को लेकर उनकी दो लड़कों से बहस हो गई। इसके बाद वे क्लब से बाहर आ गए। इसी बीच दोनों युवकों ने उनके साथ फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि उनमें से एक ने आशीष कुंडू पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। बोतल टूट जाने के बाद नुकीले कांच से उनकी पीठ पर कई जगह वार किए। इस हमले में आशीष और हर्ष दोनों घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed