फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Businessman dies after being hit by a pickup truck on the Delhi-Katra Expressway.

Sonipat News: दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत

Thu, 01 Oct 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies after being hit by a pickup truck on the Delhi-Katra Expressway.
फोटो - निलेश जैन, फाइल फोटो
गोहाना। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर पुठी टोल नाका के नजदीक बुधवार को पिकअप ने कार को पीचे से टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब में खरड़ निवासी निलेश जैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कार चालक निलेश जैन कार का पीछे का शीशा साफ कर रहे थे। निलेश का छह माह का बेटा है।
विज्ञापन


हाईवे एम्बुलेंस ने निलेश के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजन पवन गर्ग ने बताया कि निलेश जैन की चंडीगढ़ में मार्बल की मूर्तियों की दुकान है। बुधवार को निलेश सुबह राजस्थान के लिए निकले थे। राजस्थान में अंबाजी से मूर्तियां खरीदनी थी। इसके लिए वह अकेला ही कार में सवार होकर राजस्थान के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे वह एक्सप्रेस वे पर पुठी टोल नाका के नजदीक कार का पीछे का शीशा साफ करने के लिए रुके थे। कार के रोड के साइड में खड़ा कर निलेश शीशा साफ कर रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक पिकअप गाड़ी के चालक ने कार को टक्कर मार दी। इस दौरान निलेश भी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बरोदा थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो - निलेश जैन, फाइल फोटो

फोटो - निलेश जैन, फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed