{"_id":"6a25768f3abeec4c200ddfde","slug":"business-on-delhi-route-hit-by-waterlogging-questions-raised-over-tile-leveling-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155118-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली मार्ग पर जलभराव से व्यापार प्रभावित, टाइल्स लेवलिंग पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली मार्ग पर जलभराव से व्यापार प्रभावित, टाइल्स लेवलिंग पर उठे सवाल
Mon, 08 Jun 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा नगर पालिका द्वारा उखाडक़र लेवलिंग के बाद बिछाई गई इंटरलाकिंग टाइल्स के
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर दुकानों के सामने जलभराव की समस्या से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। नगर पालिका द्वारा हाल ही में उखाड़कर दोबारा लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स के गलत लेवल को समस्या का कारण बताया जा रहा है। इससे बारिश का पानी निकलने की बजाय सड़क पर जमा हो रहा है। दुकानदारों ने विधायक पवन खरखौदा को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपने वाले अश्वनी कुमार, अरुण कुमार, सुरेश कुमार, राहुल कुमार, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, दीपक तंवर, नावेद खान, आजम का कहना था कि चार दिन पहले हुई हल्की बारिश का पानी अब तक उनकी दुकानों के सामने भरा हुआ है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यों की उचित निगरानी नहीं की जा रही जिसके चलते सरकारी धन खर्च होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इस समस्या को नगर पालिका अधिकारियों और एसडीएम खरखौदा के समक्ष भी उठाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अधिकारी केवल जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं जबकि जमीनी स्थिति इसके विपरीत है। समस्या से परेशान व्यापारियों ने विधायक पवन खरखौदा को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।
मांग की है कि टाइल्स का लेवल सुधारकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।