{"_id":"67a28245622ee20009008606","slug":"bus-service-to-go-to-prayagraj-mahakumbh-will-start-from-today-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131850-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए आज से शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए आज से शुरू होगी बस सेवा
Wed, 05 Feb 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों में भीड़ के बीच सफर नहीं करना होगा। रोडवेज अधिकारियों ने जिलावासियों को बेहतर परिवहन सुविधा देते हुए सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इसका जिलावासियों के साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। सोनीपत बस अड्डे से रोजाना एक बस प्रयागराज के लिए रवाना की जाएगी। महाकुंभ मेले में गंगा स्नान करने के लिए जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज रवाना हो रहे हैं। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे। इस कारण उन्हें ट्रेनों में भीड़ के बीच धक्का-मुक्की करते हुए लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब रोडवेज विभाग ने सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। जिससे प्रयागराज जाने वाले यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।
25 फरवरी तक जारी रहेगा परिचालन
सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए शुरू की गई बस सेवा 25 फरवरी तक जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि बस अड्डे से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे बस प्रयागराज के लिए रवाना होगी। यह बस सोनीपत से फाजिलपुर, बहालगढ़, राई, बीसवां मिल, रसोई, प्याऊ मनियारी, आईएसबीटी दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, कोसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सिकंदराबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। अगले दिन यह बस शाम चार बजे प्रयागराज से सोनीपत के लिए अपना सफर शुरू करेगी।
-
महाकुंभ मेले में जाने वाले जिलावासियों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। जिसका परिचालन 25 फरवरी तक जारी रहेगा। यह बस रोजाना दोपहर 12 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत