फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bus runing

आज से 23 रूटों पर चलेगी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 03 Jun 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
bus runing
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें - फोटो : Sonipat
सोनीपत। अनलॉक के पहले चरण की शुरूआत होते ही यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से 23 रूटों पर रोडवेज बसें चलाई जाएगी। बसों के चलाए जाने से यात्रियों को अपने गंतव्य की तरफ आने जाने में परेशानी खत्म हो जाएगी। इसको लेकर सरकार की ओर से बसों को चलाने के आदेश जारी कर दिए है। रोडवेज बस में सफर करते वक्त यात्रियों को अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ेगी। रोडवेज बस में 100 किमी से कम सफर करने पर एक रुपये व इससे ज्यादा सफर करने पर 1.05 रुपये बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से वसूला जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के साथ कटरा, शिमला, सुजानपुर रूट पर अभी बसों को नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले 19 मई को सोनीपत व गोहाना बस अड्डे से तीन-तीन रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया गया था। प्रत्येक बस में 25 यात्रियों को टिकटें देने और पांच सीटें पासधारक यात्रियों के लिए आरक्षित रखी गई। लेकिन बस अड्डे पर यात्री कम आने की वजह से सोनीपत डिपो से गोहाना, रोहतक व पानीपत के लिए कम बसें चली। गोहाना डिपो से रोहतक, जींद व पानीपत के लिए बसें कम चल पाई। सोनीपत से गुरुग्राम व फरीदाबाद रूट पर कई बार बसों को चलाया गया। इस दौरान रास्ते में किसी भी स्टैंड पर बसों को नहीं रोका गया था।
विज्ञापन

बुधवार से शुरू होने वाली बसों को रास्ते में पडने वाले मुख्य स्टैंड पर रोका जाएगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बसों में 30 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा। रोडवेज बसों में सफर करने के लिए उसी व्यक्ति को बैठने का अधिकार होगा, जिसके मुंह पर मास्क लगा होगा। दिल्ली, कटरा, शिमला, सुजानपुर रूट को छोड़कर सभी रूटों पर रोडवेज बसों को चालू कर दिया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज के अधिकारियोां ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेगी बसें
अंतराज्यमीय रूट समय बढ़ा हुआ किराया
सोनीपत से चंडीगढ़ सुबह 5 व 11.50 बजे 260 रुपये
सोनीपत से आगरा सुबह 5 बजे 320
सोनीपत से हरिद्वार सुबह 5 बजे 270
सोनीपत से शामली सुबह 10.20 बजे 102
सोनीपत से मेरठ सुबह 6.40 बजे 88
सोनीपत से सहारनपुर सुबह 5.20 बजे ृृ180
सोनीपत से ब्रजघाट सुबह 7.20 बजे 149
सोनीपत से जयपुर सुबह 5.10 बजे 325
गोहाना से अजमेर (रात्रि ठहराव) सुबह 8 बजे 440
अंतर जिला मार्ग
सोनीपत से रोहतक सुबह 7 व दोपहर 2 बजे 52
सोनीपत से पानीपत सुबह 7.30 व दोपहर 2 बजे 57
सोनीपत से बहादुरगढ़ सुबह 8.15 बजे 53
सोनीपत से बल्लभगढ़ सुबह 8.30 बजे 155
सोनीपत से गुरुग्राम सुबह 8 बजे 100
गोहाना से भिवानी सुबह 7 बजे 72
गोहाना से सफीदों सुबह 7 बजे 40
गोहाना से रोहतक सुबह 8 बजे 35
लोकल मार्ग
गोहाना से सोनीपत सुबह 11 व दोपहर 2.30 बजे 38
गोहाना से गन्नौर वाया खानपुर सुबह 8.30 बजे 38
गोहाना से खरखौदा सुबह 8 व दोपहर 12 बजे 41
सोनीपत से खानपुर सुबह 8 व दोपहर 2.30 बजे 41
सोनीपत से फरमाणा सुबह 8 बजे 24
सोनीपत से गोहाना सुबह 8 बजे 38
सोनीपत से गन्नौर सुबह 9.15 बजे 25
--
रोडवेज बसों को चलाने के लिए सरकार की तरफ से आदेश जारी हो चुके हैं। बुधवार से दिल्ली के साथ कटरा, शिमला, सुजानपुर रूट को छोड़कर सभी रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। इस दौरान बसों में सफर करने पर यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया भी वसूला जाएगा। राहुल जैन, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed