फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bus pass, students, school, college, sonipat

छात्रों के लिए अब 60 नहीं, अनलिमिटेड किलोमीटर का बनेगा मासिक पास

Fri, 21 Oct 2016 12:57 AM IST
प्रदीप कौशिक/ अमर उजाला, सोनीपत
प्रदीप कौशिक/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 21 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
bus pass, students, school, college, sonipat
पासपोर्ट बनवाना अब और आसान - फोटो : File Photo
रोडवेज की बसों में स्कूल, कालेजों के छात्र को मासिक पास के जरिए प्रदेश के किसी भी शिक्षण संस्थान में पढ़ने का मौका मिलेगा। स्वर्ण जयंती के मौके पर प्रदेश सरकार छात्रों को रोडवेज बसों में सफर के दौरान 60 किलोमीटर के बस पास की लिमिट को खत्म करने जा रही है। सोनीपत जिले के छात्रों को मासिक पास के जरिए रोडवेज बसों में एक स्थान से प्रदेश के किसी भी शिक्षण संस्थान में अनलिमिटेड किलोमीटर का बस पास मुहैया करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र से शहरों के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वाहन का इंतजार न करना पड़े, वाहन की कमी न हो, बस पास बनवाने में दिक्कत न हो और विद्यार्थियों को पढ़ने का सही माहौल मिले। आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में आने वाले विद्यार्थियों को बसों में लटककर व छतों पर चढ़कर आना पड़ता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार छात्रों को राहत देने का काम कर रही है। चालू वित्त वर्ष के दौरान सोनीपत जिले में अब तक 2 हजार 981 छात्रों के मासिक बस पास बने हुए हैं। रोडवेज विभाग की ओर से अप्रैल माह में 10, मई माह में 324, जुलाई माह में 44, अगस्त माह में 583, सितंबर माह में 1639 व अक्टूबर माह में 381 मासिक बस पास बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विवि में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विवि में जाने वाले छात्र वर्तमान में सोनीपत से ट्रेनों का सहारा लेकर आवागमन करते हैं। इससे उनको सुबह पांच बजे से ही सोनीपत से ट्रेनों में रवाना होना पड़ता है। सोनीपत से कुरुक्षेत्र की दूरी करीब 124 किलोमीटर है। रोडवेज की ओर से अनलिमिटेड बस पास की सुविधा मिलने के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण जयंती के अवसर पर छात्रों के लिए सरकार राहत देने जा रही है। रोडवेज बसों में छात्रों के लिए 60 किलोमीटर तक बस पास की सुविधा को बंद कर अनलिमिटेड बस पास की सुविधा दी जाएगी। 
-जोगेंद्र सिंह रावल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed