{"_id":"66d209400fbcccf39f04ee80","slug":"bullets-fired-on-mohanas-former-sarpanch-husband-serious-sonipat-news-c-197-1-snp1001-123757-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोहाना के पूर्व सरपंच पति पर बरसाई गोलियां, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोहाना के पूर्व सरपंच पति पर बरसाई गोलियां, गंभीर
Fri, 30 Aug 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के मोहाना-जाजी मार्ग पर ड्रेन के पास घटनास्थल पर पड़ी पूर्व सरपंच के पति अनिल की बाइक।
सोनीपत। गांव मोहाना की पूर्व सरपंच के पति पर शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां बरसा दीं। पूर्व सरपंच पति को चार गोलियां लगी हैं। वारदात को मोहाना-जाजी मार्ग पर ड्रेन के पुल के पास उस समय अंजाम दिया गया, वह जब बाइक पर सवार होकर अपने खेत में जा रहे थे। गोलियां लगने से घायल हुए पूर्व सरपंच पति को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहाना की पूर्व सरपंच पिंकी के पति अनिल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को अपनी बाइक पर मोहाना से जाजी वाले रास्ते पर अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। वह ड्रेन के पुल के पास पहुंचे तभी सामने से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनका रास्ता रोका और उन पर गोलियां चला दी। बचाव के लिए वह बाइक छोड़कर भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा करते हुए गोलियां बरसाई। एक गोली उनके कंधे, एक कमर के पीछे, एक पेट व पैर पर लगी। गोलियों की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रही उनकी पत्नी पिंकी उस तरफ दौड़ी। इसके बाद हमलावर अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। उन्होंने जाते-जाते कहा कि यह कृष्ण व देवेंद्र से भिड़ने का नतीजा है।
घायल अनिल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पीजीआई खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने अनिल को बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। वारदात की सूचना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है हमला
अनिल की पत्नी ने बताया कि उनके पति पर पहले भी हमला हो चुका है। उन्हें पहले भी गोली मारी गई थी। हालांकि उस समय भी वह बच गए थे। अब दोबारा उन पर जानलेवा हमला किया गया है। मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
वर्जन
गांव मोहाना के पूर्व सरपंच के पति को बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां मारी है। उन्हें चार गोलियां लगी हैं। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर अरुण, थाना प्रभारी, मोहाना