{"_id":"698a3a32e7ce3eeff70f07e1","slug":"bulldozers-were-used-to-demolish-illegal-eateries-and-kiosks-near-kmp-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149393-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केएमपी के पास बुलडोजर चलाकर अवैध ढाबों और खोखों को गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केएमपी के पास बुलडोजर चलाकर अवैध ढाबों और खोखों को गिराया
Tue, 10 Feb 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो : केएमपी एक्सप्रेस वे के पास अवैध रूप से स्थापित किए दुकान पर ध्वस्त करता बुलडोजर। संवाद
- फोटो : udhampur news
सोनीपत। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर टोल नाके के समीप अवैध रूप से संचालित ढाबों और खोखों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। अभियान के दौरान हाईवे किनारे ट्रॉलियों और अस्थायी ढांचों में बनाए गए कई अवैध ढाबों को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि केएमपी हाईवे के आसपास अवैध कब्जे कर ढाबों का संचालन किया जा रहा है। इन ढाबों से न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी बल्कि यहां मादक पदार्थ की बिक्री की आशंका भी रहती है।
शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध ढांचों को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के समय किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के साथ केएमपी मैनेजर प्रवीण बेनीवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जे हटाने की यह कार्रवाई केएमपी प्रबंधन की शिकायत के आधार पर की गई। हाईवे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
प्रशासन ने ढाबा संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी सूरत में हाईवे किनारे अवैध ढाबों का संचालन न करें। यदि दोबारा अवैध कब्जा या गैरकानूनी गतिविधियां सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फोटो : केएमपी एक्सप्रेस वे के पास अवैध रूप से स्थापित किए दुकान पर ध्वस्त करता बुलडोजर। संवाद- फोटो : udhampur news