फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bulldozers were fired on two colonies, the colony being cut inside the boundary wall was sealed.

Sonipat News: दो कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर, चहारदीवारी के अंदर कट रही कॉलोनी को किया सील

Wed, 10 Apr 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers were fired on two colonies, the colony being cut inside the boundary wall was sealed.
सोनीपत के गन्नौर स्थित बेगा रोड पर चहारदिवारी में काटी जा रही कालोनी के गेट को सील करती जिला न
गन्नौर। जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को बेगा रोड पर दो जगह विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में बुलडोजर चलाया। साथ ही दो एकड़ में चहारदीवारी के अंदर कट रही काॅलोनी को तोड़ कर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक नगर योजनाकार अनिल कुमार के नेतृत्व में विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार, पटवारी प्रदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से कार्रवाई के दौरान 9 चहारदीवारी को भी ध्वस्त किया गया। इससे पहले भी विभाग की ओर से काॅलोनाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। साथ ही तहसील में इस जमीन पर होने वाली प्लॉटों की रजिस्ट्री पर पहले ही रोक लगवा रखी है। इसके बावजूद काॅलोनाइजरों की बावजूद बार-बार काॅलोनी को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते विभाग ने फिर से तोड़ फोड़ की कार्रवाई की। कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि यदि कॉलोनी में फिर से निर्माण कार्य किया गया और सील तोड़ी गई तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed