{"_id":"683761ac8493c23b0e00c8ca","slug":"bulldozer-operated-in-four-illegal-colonies-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137277-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार अवैध कॉलोनियों में चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार अवैध कॉलोनियों में चला बुलडोजर
Thu, 29 May 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत के खरखौदा के पास अवैध काॅलोनी में बनाए गए रास्ते को उखाड़ता बुलडोजर। संवाद
खरखौदा। नगर योजनाकार विभाग की तरफ से बुधवार को क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को जमींदोज किया गया। प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में 14.15 एकड़ में बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
जिला योजनाकार विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने बुधवार को सोनीपत बाईपास चौक व थाना कलां मार्ग के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के पास सवा दो एकड़ में काटी जा रही अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई की। डेढ़ एकड़ में बनाए गए कच्चे रास्तों को उखाड़ा गया। इससे कुछ दूरी पर सात एकड़ में तैयार की जा रही अवैध कॉलोनी में करीब तीन एकड़ में बनाए गए कच्चे रास्तों को उखाड़ा गया। इसके बाद टीम खांडा चौक बाईपास पर ढाई एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की।
यहां पर करीब 250 मीटर में बिछाई गई इंटरलाॅकिंग टाइलों को उखाड़ा दिया गया।ढाई एकड़ में ही बनाई जा रही अवैध काॅलोनी की ईंटों से बनी दो एकड़ की गलियों को उखाड़ा गया।