{"_id":"6638febe3f00696a150b7ba0","slug":"budget-will-be-released-to-increase-facilities-in-pmshri-schools-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117903-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीएमश्री स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जारी होगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीएमश्री स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जारी होगा बजट
Mon, 06 May 2024 09:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में चल रहे नौ पीएमश्री स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए बजट जारी किया जाएगा। यह बजट स्कूल में विद्यार्थी संख्या के अनुसार जारी किया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने गाइडलाइन जारी की है।
जिले के नौ स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों का दर्जा दिया गया है। इनमें विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार ही ग्रांट जारी की जाएगी। इसे अलग-अलग मदों में खर्च किया जाएगा। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि पीएमश्री स्कूलों की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल के सुंदरीकरण, विभिन्न विषयों की लैब, पौधरोपण, शौचालयों व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विद्यार्थी संख्या 101 से 250 होने पर 75 हजार रुपये, 251 से 1000 तक होने पर एक लाख रुपये और एक हजार से अधिक विद्यार्थी संख्या होने पर 1.50 लाख रुपये का बजट मिलेगा। स्कूल अनुदान में 10 फीसदी हिस्सा स्वच्छता कार्य पर खर्च होगा। इनमें विद्यालयों में शौचालयों के रख-रखाव, कूड़ा प्रबंधन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था व स्वास्थ्य रक्षा सम्मिलित हैं। साबुन से हाथ धोना व स्वच्छता को लेकर व्यवहार में परिवर्तन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए सभी विषयों के लिए जरूरी सामान व शिक्षण सामग्री की खरीद की जानी है। जिस पर ग्रांट का विषय अनुसार करीब 10 से 20 फीसदी खर्च किया जाना है।
विज्ञापन
स्कूल ग्रांट का 70 फीसदी भाग अन्य कार्याें पर खर्च किया जाएगा। इसमें गैर क्रियाशील उपकरणों की मरम्मत या प्रतिस्थापना, स्कूल की उपभोज्य वस्तुओं, कार्यालय के लिए स्टेशनरी, पानी, बिजली, इंटरनेट के बिलों के भुगतान, स्कूल प्रांगण, भवन, छत, शौचालयों, पौधरोपण व चहारदीवारी के रख-रखाव एवं मरम्मत शामिल है।
इन निर्देशों का करना होगा पालन
खरीदे गए सामान का रिकॉर्ड स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करना होगा। सभी स्कूल सितंबर तक 75 फीसदी व दिसंबर तक पूर्ण ग्रांट खर्च करेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक में सहमति से खर्च पर निर्णय लिया जाएगा। जहां लघु मरम्मत का कार्य किया जाना है वहां कार्य से पहले व बाद में हुए परिवर्तन के कुछ फोटो रिकार्ड में रखें। एसएमसी की अगली बैठक में अनुदान के उपयोग करने के फैसले की समीक्षा के लिए एजेंडा होना चाहिए। एसएमसी को सुनिश्चित करेंगे कि शौचालयों की सफाई, रख-रखाव व पेयजल सुविधा दी जा रही है या नहीं। किसी स्कूल में बच्चों के उपयोग हेतु शौचालय नहीं है तो स्कूल ग्रांट से निर्माण करवाया जाए। खरीदी जाने वाली सभी वस्तुओं को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किया जाए, अलग से वाउचर भी बनाना होगा।
वर्जन
जिले में पीएमश्री स्कूलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से अलग से ग्रांट जारी की जाती है। जिसे अलग-अलग मदों में खर्च किया जाता है। इसको लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। स्कूलों को गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए कार्य करना है।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत