फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BSP unexpectedly emerged as a third party

Sonipat News: अप्रत्याशित तरीके से तीसरी पार्टी बनकर उभरी बसपा

Thu, 06 Jun 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
BSP unexpectedly emerged as a third party
उमेश कुमार
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बसपा प्रत्याशी ने जजपा और इनेलो प्रत्याशियों से भी अधिक मत प्राप्त किए। इनेलो की टिकट पर सेवानिवृत्त एसपी अनूप सिंह दहिया चुनाव लड़ रहे थे। बसपा प्रत्याशी ने उनसे भी अधिक मत प्राप्त किए राजनीति के जानकारों को चौंकाने का काम किया।
विज्ञापन

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की सीट पर पहले दिन से ही कहा जा रहा था कि यहां पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में ही मुकाबला होगा। हुआ भी यही और दोनों दलों के नेताओं ने सभी की जमानत जब्त करा दी। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 548682 वोट लेकर विजयी रहे तो दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी को 526866 वोट मिले। सोनीपत सीट पर कयास लगाए जा रहे थे कि इनेलो ने सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह दहिया को टिकट देकर अच्छा प्रत्याशी मैदान में उतारा है। उनके साथ ही जजपा की तरफ से भूपेंद्र सिंह मलिक मैदान में थे। दोनों ही नेता दहिया व मलिक खाप से होने के चलते उनके अच्छे वोट हासिल करने की उम्मीद थी। हालांकि मतगणना हुई तो अप्रत्यशित तरीके से इनेलो व जजपा को पछाडकऱ बसपा तीसरे नंबर पर काबिज हो गई। बेशक बसपा प्रत्याशी उमेश कुमार जमानत बचाने के आंकड़े से कोसो दूर रहे, फिर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर गए। बसपा प्रत्याशी को 12822 वोट मिले हैं तो इनेलो के अनूप सिंह दहिया 11523 तो जजपा के भूपेंद्र मलिक को 7820 वोट मिले।
विज्ञापन


1217 वोट ले गए दूसरे सतपाल

लोकसभा क्षेत्र चुनाव में अक्सर एक ही नाम के दो प्रत्याशी मैदान में होते हैं। सोनीपत से भी निर्दलीय प्रत्याशी सतपाल को 1217 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed