फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brother-in-law did not return 250 peacock jugs

Sonipat News: जीजा-साले ने 250 मयूर जग लेकर नहीं लौटाए

Mon, 03 Jul 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law did not return 250 peacock jugs
सोनीपत। गांव भठगांव निवासी आरओ प्लांट संचालक के 250 मयूर जग मांगकर ले जाने के एक साल बाद भी नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बार-बार मांगने पर जब जग वापस नहीं किया तो सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी जीजा-साले पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव भठगांव निवासी दयानंद ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में आरओ प्लांट लगा रखा है। वह घर-घर वाटर सप्लाई का काम करते हैं। वह अपने गांव तथा आसपास के गांवों में रोजाना करीब 2500 मयूर जग की आपूर्ति करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही रिंकू व उत्तर प्रदेश निवासी उसके साले रवींद्र का उनके आरओ प्लांट पर आना-जाना था। करीब एक साल पहले जुलाई, 2022 में रिंकू अपने साले रवींद्र के साथ उनके पास आया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें 250 मयूर जग की जरूरत है। वह काम खत्म होते ही उनके मयूर जग लौटा देंगे। लंबा समय बीतने पर भी जब दोनों ने उनके मयूर जग नहीं लौटाए तो वापस मांगा, लेकिन वह टालते रहे। अब उन्होंने लौटाने से मना कर दिया है। इस पर उन्होंने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed