फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Broken street light poles can become the cause of accidents

Sonipat News: टूटे स्ट्रीट लाइट के खंभे बन सकते हैं हादसों का कारण

Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Broken street light poles can become the cause of accidents
फोटो 15: सोनीपत के खरखौदा में पीएनबी के एटीएम के ठीक सामने टूटा हुआ स्ट्रीट लाइट का पोल, जो हाद
खरखौदा। शहर में रात्रि प्रकाश व्यवस्था करने के उद्देश्य से नगर पालिका की ओर लगाए गए स्ट्रीट लाइट के खंभे अब दुर्घटना का कारण बनते नजर आ रहे हैं। देखरेख के अभाव में यह खंभे जर्जर हो चुके हैं। कई खंभे पूरी तरह टूट चुके हैं, जबकि कुछ झुक गए हैं और गिरने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और कॉलोनियों को रोशन करने के लिए नपा ने कई वर्ष पहले स्ट्रीट लाइट लगाई थी। इसमें मुख्य मार्गों पर अलग से पोल लगाकर उन पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, लेकिन ये पोल अब सुरक्षा के लिए खतरा बनने लगे हे।
विज्ञापन

तेज हवा चलने पर इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। इससे किसी राहगीर, वाहन या दुकानदार को नुकसान हो सकता है। खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यह स्थिति और भी चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई जगह खंभों के साथ लाइट भी टूट चुकी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। नगर पालिका को चाहिए कि जल्द जर्जर हो चुके खंभों को बदले और उनके रखरखाव की व्यवस्था करे, ताकि शहर की सड़कें फिर से सुरक्षित और रोशन बन सकें।

टूटे या खस्ताहाल खंभों को हटाने का काम किया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो। जल्द ही टूटे खंभों को हटाने का काम होगा। -पंकज जून, सचिव, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed