फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brigadier Vikas Rai Shandilya flagged off the cycle tour

Sonipat News: ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को किया रवाना

Mon, 20 Jan 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Brigadier Vikas Rai Shandilya flagged off the cycle tour
सोनीपत। एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य ने रविवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल पहुंचकर भारत के वीर-एक शौर्य गाथा थीम पर एनसीसी कैडेट्स की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर क्रांतिकारियों के कारण हमें आजादी मिली और उनकी शहादत के कारण ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिए हमें उनके बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदानों को याद दिलाने के लिए ही एनसीसी कैडेट्स की ओर से यह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जो 07 जनवरी को पंजाब के हुसैनीवाला से शुरू हुई थी और 20 जनवरी को नई दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी ग्राउंड में पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में शामिल पुरुष व महिला कैडेट्स के जज्बे के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं 28 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि एनसीसी हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है चाहे वो कोई भी कार्य हो, कभी पीछे नहीं हटती। इस दौरान 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के कमान अधिकारी कर्नल अनूप रावत ने कहा कि प्रत्येक युवा को एनसीसी में जरूर शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह यात्रा यहां से बवाना, नजफगढ़ होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। इसके पश्चात 20 जनवरी को गुरुग्राम से यात्रा नई दिल्ली के डीजी एनसीसी परेड ग्राउंड पहुंचेगी। साइकिल यात्रा के दौरान शामिल 24 कैडेट्स लगभग 703 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस मौके पर कर्नल सोमवीर डबास, मेजर संजय श्योराण, लेफ्टिनेंट डॉ. प्रदीप कुमार, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार सहित 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed