{"_id":"65d4f0861700fc8a370dcc50","slug":"brides-fathers-bag-full-of-cash-worth-rs-2-lakh-stolen-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114100-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुल्हन के पिता का दो लाख की नकदी से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुल्हन के पिता का दो लाख की नकदी से भरा बैग चोरी
Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान चोर दुल्हन के पिता का दो लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर ले गए। बैग में एक चांदी की अंगूठी भी थी। गांव धतूरी निवासी निर्देश कुमार ने बताया कि 18 फरवरी की रात को उनकी बेटी कनिष्का की शादी फरीदाबाद के सेक्टर-76 निवासी सन्नी के साथ हुई है। शादी समारोह मुरथल के पास हाईवे पर स्थित एक होटल में था। 19 फरवरी को तड़के तीन बजे फेरों की रस्म हो रही थी। इसी बीच बैग किसी ने चोरी कर लिया। बैग में 2 लाख रुपये और चांदी की अंगूठी थी। शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन