फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPS Women's University declared the exam results in 30 days

Sonipat News: बीपीएस महिला विवि ने 30 दिन में घोषित किया परीक्षा परिणाम

Fri, 28 Feb 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
BPS Women's University declared the exam results in 30 days
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में दिसंबर-2024 में हुई सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट कोर्स व पीएचडी कार्यक्रमों के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा संपन्न होने के 30 दिन के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन

महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने राज्य विश्वविद्यालयों के बीच रिकॉर्ड समय में परीक्षाओं के सुचारू संचालन व परिणाम घोषित करने के लिए परीक्षा नियंत्रक व परीक्षा शाखा को भी बधाई दी।
विज्ञापन

महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डॉ. शिवालिक यादव ने कहा कि तकनीक ने प्रक्रिया को तेज और अधिक कुशल बना दिया है। स्वचालन और परिणाम समर्पित सॉफ्टवेयर पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत-शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार सभी सेमेस्टर व कार्यक्रमों के लिए नवंबर और दिसंबर-2024 में परीक्षाएं आयोजित गई थीं। जिनमें विवि शैक्षणिक विभाग, क्षेत्रीय केंद्रों व संबंधित महाविद्यालयों के फ्रेशर, रि-अपीयर व इंप्रवूमेंट में विभिन्न सेमेस्टर व संकायों की 15800 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्राएं अपने व्यक्तिगत परिणाम, मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप दहिया ने बताया कि किसी भी विसंगति के मामले में परीक्षा शाखा ने छात्राओं के लिए पुनर्मूल्यांकन व शिकायत निवारण के लिए एक प्रक्रिया प्रदान की है। उत्तीर्ण छात्राओं के डीएमसी तैयार किए जा रहे हैं, कुछ दिनों में संबंधित विभाग, महाविद्यालय व संस्थानों को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed