फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPS Women's Government Medical College: Phase-3 will be constructed at a cost of Rs 336.29 crore, tender sought

बीपीएस महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज : 336.29 करोड़ की लागत से फेज-3 का होगा निर्माण, टेंडर मांगे

Thu, 11 Apr 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
BPS Women's Government Medical College: Phase-3 will be constructed at a cost of Rs 336.29 crore, tender sought
सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित भक्त फूलसिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज।
सोनीपत। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूलसिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में जल्द ही 336.29 करोड़ के विकास कार्य का शुभारंभ हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज में फेज-3 के निर्माण कार्य के लिए राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) की ओर से टेंडर लगाया गया है। निर्माण कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया था।
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगत फूल सिंह की जयंती पर 24 फरवरी को करनाल से बीपीएस महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए विकास की और सौगात दी थी। उन्होंने कॉलेज में फेज-3 के तहत होने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। फेज-3 में मेडिकल कॉलेज में विभिन्न नई इमारतें मिलने वाली हैं। इनमें मातृ एवं शिशु देखभाल ब्लॉक, विशेष विषयों के लिए संस्थान, छात्रावास, आवास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


250 बेड का बनेगा मातृ एवं शिशु देखभाल ब्लॉक

नई इमारतों में 250 बिस्तर का मातृ एवं शिशु देखभाल ब्लॉक बनाया जाएगा। मुख्य कैजुअल्टी भवन के पास इस ब्लॉक का निर्माण होगा। बच्चों की गर्भ में देखभाल, प्रसव व प्रसव के बाद देखभाल और बच्चे को जन्म देने वाली महिला के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना ही इसका उद्देश्य है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वहां पर डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां अलग से की जाएंगी। 13513 वर्ग मीटर में इस ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नर्सिंग, पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी महाविद्यालय खुलेगा

नर्सिंग, पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी महाविद्यालय के लिए अलग से भवन का निर्माण किया जाएगा। 16357 वर्ग मीटर से महाविद्यालय का निर्माण होगा। नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, एमबीबीएस छात्राओं के लिए छात्रावास और पीजी डॉक्टर के लिए अलग से आवास का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा डी 1 टाइप के चार आवास और डी 2 टाइप के लिए एक आवास का निर्माण होगा। 1000 वर्ग मीटर में सर्विस ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। 975 वर्ग मीटर में छात्र भोजनालय और 550 वर्ग मीटर में पब्लिक कैंटीन का निर्माण किया जाएगा। 2580 वर्ग मीटर में मेडिकल कॉलेज का विस्तार और 1600 मीटर में 350 सीटिंग का लेक्चर हाल लेक्चर थियेटर का विस्तार किया जाएगा। इमारतों का निर्माण व विस्तार राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम की ओर से किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य तीन साल के भीतर पूरा किया जाना है।

एमबीबीएस सीटें बढ़ाने की योजना

सभी विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम 2015 से चल रहे हैं, लेकिन परिसर में कोई पीजी छात्रावास नहीं है। अब एक विशेष पीजी डॉक्टर हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, संस्थान कॉलेज में एमबीबीएस सीटें भी बढ़ाने जा रहा है। फिलहाल कॉलेज में सिर्फ 120 सीटें हैं, लेकिन जल्द 30 सीटें और बढ़ाने का प्रयास रहेगा। उसके बाद, एमबीबीएस की कुल सीटें 150 हो जाएंगी।



फेज -1 और 2 में यह हुआ कार्य

मेडिकल कॉलेज वर्ष 2009 में शुरू हुआ और इसे वर्ष 2011 में कार्यात्मक बनाया गया। परियोजना के पहले चरण में एक मेडिकल अस्पताल, कॉलेज और प्रशासनिक भवन विकसित किया गया। साथ ही ए से ई प्रकार के आवास और डॉक्टरों के छात्रावास (पुरुष और महिला), 330.41 करोड़ रुपये से गर्ल्स हॉस्टल और नर्सिंग हॉस्टल निर्माण किया गया। द्वितीय चरण में 75 करोड़ रुपये से ए से ई श्रेणी के आवास, विश्राम सदन, विशेष वार्ड, व्यायामशाला, निदेशक आवास, कैफेटेरिया और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया।




मेडिकल कॉलेज में फेज-3 के तहत निर्माण कार्य किया जाएगा। राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम की ओर से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। जून माह में टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed