फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPS Medical College lacks swine flu testing kits; samples from suspected patients will be sent to Gurugram.

Sonipat News: बीपीएस मेडिकल कॉलेज में नहीं है स्वाइन फ्लू की जांच किट, गुरुग्राम भेजे जाएंगे संदिग्ध मरीजों के सैंपल

Mon, 31 Aug 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
BPS Medical College lacks swine flu testing kits; samples from suspected patients will be sent to Gurugram.
सोनीपत। जिले के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एच1एन1( (स्वाइन फ्लू)) जांच की किट उपलब्ध नहीं है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए अब उनके सैंपल गुरुग्राम भेजे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में एच1एन1 जांच किट ने होने से परिणाम आने में समय लगेगा। मुख्यालय की ओर से मिले निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल गुरुग्राम भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष तक जिले में एच1एन1 के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज भेजे जाते थे। वहां जांच की सुविधा उपलब्ध होने के कारण जिले से लिए गए सैंपलों की जांच कराई जाती थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को संदिग्ध मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण की समय रहते पुष्टि होने पर आवश्यक उपचार और बचाव के कदम उठाए जा सकेंगें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एच1एन1 को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

-----------------------------------
मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार फिलहाल गुरुग्राम में सैंपल भेजकर जांच कराई जाएगी। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में जांच किट उपलब्ध होने के बाद स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा दोबारा शुरू होने की संभावना है।
डॉ. अनुराधा जैन, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed