{"_id":"687bf770c09c65544204ed15","slug":"bpl-families-are-angry-due-to-not-getting-possession-of-the-plot-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139557-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्लॉट पर कब्जा न मिलने से बीपीएल परिवारों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्लॉट पर कब्जा न मिलने से बीपीएल परिवारों में रोष
Sun, 20 Jul 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव गढ़ी बाला में प्लॉटों पर कब्जा देने की मांग को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत:
सोनीपत। महात्मा गांधी आवास योजना के तहत गांव गढ़ी बाला में 100-100 गज के प्लॉटों की रजिस्ट्री और कब्जा न मिलने से नाराज बीपीएल परिवारों ने रोष जताया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 7 जुलाई 2024 को मुरथल विश्वविद्यालय में बीपीएल परिवारों को कब्जाधारी प्रमाणपत्र देकर जल्द कब्जा दिलाने की घोषणा की थी लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गंभीरता से नहीं ले रहे जिससे गरीबों का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार अब अनोखे तरीके से विरोध जताएंगे।
सोमवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस दौरान विजय, संदीप, राजवीर, रामरती, सुमित्रा, कविता, बबीता और रामदेव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।