फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   boy and girl committed suicide by jumping in front of Jan Shatabdi In Sonipat, identified through mobile

Sonipat: युवक-युवती ने जनशताब्दी के आगे कूद की आत्महत्या, मोबाइल से हुई पहचान; प्रेम प्रसंग का मामला

Tue, 02 Apr 2024 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Apr 2024 02:59 PM IST
सार

मृतक कुलदीप व काजल के बीच प्रेम प्रसंग था। सोमवार शाम दोनों ने बाबा कॉलोनी के पास जनशताब्दी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने थाने में मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन
boy and girl committed suicide by jumping in front of Jan Shatabdi In Sonipat, identified through mobile
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में बाबा कॉलोनी के पास सोमवार को युवक-युवती ने जनशताब्दी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर मिले युवक के मोबाइल से दोनों की पहचान हो सकी। जिसके बाद मामले की सूचना उनकी परिजनों तक पहुंचाई गई। मृतक युवक व युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों शवों की शिनाख्त की। जिसके मुताबिक कुलदीप (22) व काजल (18) दोनों गांव पुरखास के रहने वाले थे।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि मृतक कुलदीप व काजल के बीच प्रेम प्रसंग था। सोमवार शाम दोनों ने बाबा कॉलोनी के पास जनशताब्दी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने थाने में मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्टेशन मास्टर के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed