{"_id":"5dd93e328ebc3e548f557527","slug":"boxar-merrycom-sonipat-news-rtk5289325101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर मैरीकॉम से मिले बच्चे, सुनी उनके संघर्ष की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर मैरीकॉम से मिले बच्चे, सुनी उनके संघर्ष की कहानी
विज्ञापन
सोनीपत। लिटिल एंजल्स स्कूल में शनिवार को नवनिर्मित खेल परिसर और बॉक्सिंग रिंग का राज्यसभा सदस्य व बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि पदम श्री प्रेमचंद डेगरा ने जिम एंड फिटनेस सेंटर का शुभारंभ किया। जूनियर विंबलडन डबल्स 2015 के विजेता सुमित नांगल ने लॉन टेनिस कोर्ट व खेल गुरु सूरजमल मलिक ने बास्केटबाल कोर्ट का शुभारंभ किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल जीडी बख्शी, ऑनलर कॉम, हरविंद्र सिंह, राहुल भी शामिल रहे। इस दौरान बच्चे मैरीकॉम से मिलकर प्रभावित हुए। उनके संघर्ष की कहानी सुनीं।
मुख्यातिथि एमसी मैरीकॉम ने विद्यालय के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनकी उपलब्ध्यिों की सराहना की। साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अनेक कठिनाइयों से जूझते हुए सफलता को छूकर देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों विशेषकर लड़कियों को शिक्षा एवं खेल के प्रति प्रोत्साहित करें। स्कूल चेयरमैन आशीष आर्य ने अतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों को एमसी मैरीकॉम के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
इससे पहले चेयरमैन आशीष आर्य, डॉ. नेहा आर्य, प्रधानाचार्य आशा गोयल ने पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने गुब्बारे छोड़कर खेल दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट भी किया। इसके बाद स्वागत गीत के साथ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने योग, हूपल ड्रिल, बटरफ्लाई व जिम्रास्टिक ड्रिल की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही बच्चों ने जल बचाओ, पर्यावरण बचाओ आदि पर संदेश दिए। मंच संचालन अध्यापिका मनीषा व गायत्री आर्य द्वारा किया गया।
विज्ञापन
अपूर्वा गुलाटी को एक लाख, लॉन टेनिस खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये से सम्मानित
अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न पुरस्कार स्वरूप दिए गए। साथ ही सीबीएसई की कक्षा दसवीं में देश में तीसरे स्थान पर आने वाली छात्रा अपूर्वा गुलाटी को एक लाख रुपये की राशि भेंट की गई। विद्यालय की लॉन टेनिस टीम को लगातार नौंवी बार सीबीएसई लॉन टेनिस चैंपियनशिप में जीत हासिल करने पर 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।