फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   both students were not kidnapped and reached haridwar

अपहरण नहीं हुआ दोनों छात्र हरिद्वार घूमने चले गए थे

Mon, 20 Jan 2020 08:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
both students were not kidnapped and reached haridwar
जांटी मोड स्थित पाठशाला से हरिद्वार गए बालकों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : Sonipat
कुंडली/सोनीपत। जीटी रोड के पास जांटी मोड़ स्थित पंडित लख्मीचंद की पाठशाला में दीक्षा लेने आए बालकों के अपहरण के मामले में पुलिस ने तलाश शुरू की तो उन्हें हरिद्वार से बरामद कर लिया गया। दोनों बालक पाठशाला से निकलकर पहले बड़ौत और बाद में वहां से हरिद्वार स्थित पंडित लख्मीचंद की धर्मशाला में चले गए थे। पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। बालकों के मिलने से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पंडित लख्मीचंद की पाठशाला के शिक्षक बलबीर शास्त्री ने पुलिस को बताया था कि पाठशाला में बच्चों को संस्कार के साथ ही कर्मकांड की दीक्षा दी जाती है। जिसके चलते प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भी बच्चे आकर यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया था कि रोहतक के गांव भैंसरू का रहने वाला साहिल (14) व यूपी के जिला बागपत के गांव ट्योडी का रहने वाला आशु (12) पाठशाला में संस्कार व कर्मकांड की दीक्षा लेने आए थे। उन्होंने बताया था कि दोनों बालक 16 जनवरी की शाम को करीब पांच बजे दूध लेने जाने की बात कहकर पाठशाला से बाहर गए थे। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। जिस पर कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने इस संबंध में बलबीर शास्त्री के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में एसआई सुरेंद्र की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों बालकों को हरिद्वार स्थित पंडित लख्मीचंद की धर्मशाला से बरामद कर लिया है। दोनों बालक दूध लेने की बात कहकर बाहर गए थे। यहां से वह बड़ौत चले गए और वहां से ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार पहुंच गए। बालकों ने बताया कि वह पहले भी हरिद्वार स्थित पंडित लख्मीचंद की धर्मशाला में जा चुके थे। जिसके चलते ही वह हरिद्वार चले गए। पुलिस ने उन्हें परिजनों व पाठशाला संचालकों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पाठशाला से दूध लेने के लिए बाहर गए दो बालकों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दो टीम बनाई गई थीं। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि बालक पहले भी हरिद्वार पंडित लख्मीचंद की धर्मशाला में जा चुके हैं। एक टीम को तुरंत हरिद्वार भेजा गया तो दोनों बालक वहां पर मिले। दोनों को यहां लाकर परिजनों व पाठशाला संचालक को सौंप दिया गया।
-सुरेंद्र, जांच अधिकारी, कुंडली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed