{"_id":"610059228ebc3e58245a2763","slug":"border-dispute-people-of-nangla-bahlolpur-accused-of-ruining-25-acres-of-green-fodder-crop-sonipat-news-rtk6190852106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद : नंगला बहलोलपुर के लोगों ने 25 एकड़ हरे चारे की फसल बर्बाद करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विवाद : नंगला बहलोलपुर के लोगों ने 25 एकड़ हरे चारे की फसल बर्बाद करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
यमुना खादर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच नंगला बहलोलपुर के एक पक्ष ने उनकी 25 एकड़ जमीन में खड़ी फसल को नष्ट करने का आरोप लगाकर एसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कुंडली थाना पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। किसानों ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से पूरे मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई करने की मांग की गई है।
यमुना खादर की जमीन को लेकर हरियाणा व यूपी के किसानों में लगातार विवाद होते रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश जिला बागपत के गांव नंगला बहलोलपुर के कुछ लोगों ने अपने गांव के लोगों समेत अन्य पर उनकी 25 एकड़ में खड़ी हरे चारे की फसल की जुताई का आरोप लगाया है। इसे लेकर एसपी को शिकायत दी गई थी, जिसमें उनका आरोप था कि वह 60-70 साल से खादर क्षेत्र में खेती कर रहे हैं। गिरदावरी और राजस्व रिकॉर्ड में 1977 से उनका हिस्सा दर्ज है। उसके बावजूद कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। वे फसल की बिजाई और कटाई में बाधा उत्पन्न करते हैं। कुछ दिन पहले उनकी 25 एकड़ क्षेत्र पर हरे चारे की फसल को नष्ट कर दिया। नंगला बहलोलपुर के मनवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, सूरता और वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि खादर क्षेत्र में उनके परिवार के अनिल की हत्या हो चुकी है। अब उन्होंने 12 लोगों समेत अन्य पर फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कल्पना शर्मा, अंकुर, बाबू सिंह, इंद्रजीत, नत्थू सिंह, सतीश, जोगिंद्र, हरचंद, विनोद, किरण, इंदरपाल व सत्यप्रकाश पर अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
दूसरे पक्ष की तरफ कल्पना शर्मा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीण अपने हिस्से के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। गांव के एक पक्ष ने आरोप लगाया है। प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
वर्जन
बागपत के नंगला बहलोलपुर के किसानों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रह रही है। जांच में सच्चाई का पता लगाकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।