{"_id":"654296c84c37cf744d0514b3","slug":"bombs-and-firecrackers-were-kept-in-a-cotton-mill-shop-chief-minister-flying-squad-team-caught-them-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8758-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खल-बिनौले की दुकान में रखे थे बम-पटाखे, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खल-बिनौले की दुकान में रखे थे बम-पटाखे, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पकड़ा
Wed, 01 Nov 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में बरामद बटाखों को जब्त करती पुलिस। संवाद
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी स्थित खल-बिनौले की दुकान पर छापा मारकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, करनाल की टीम ने भारी मात्रा में बम-पटाखें बरामद किए हैं। बम-पटाखों को शहर थाना गोहाना पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने उप अग्निशमन अधिकारी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि गोहाना अनाज मंडी में हरिप्रसाद खल-बिनौले की दुकान में बम-पटाखे बेच रहे हैं। इस पर एसआई सुनील, एसआई महाबीर, एएसआई राजेश की टीम बनाई गई। साथ ही नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। उनके साथ उप अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार व शहर थाना से एसआई गगनदीप को साथ लिया गया। टीम ने दुकान में जाकर जांच की तो भारी मात्रा में अवैध बम-पटाखे मिले। उन्हें दिवाली पर बेचने के लिए लाया गया था। टीम ने मौके से मुर्गा छाप के 683 पैकेट, बुलेट बम 227 पैकेट, सुतली बम 51 पैकेट, दो लड़ी मुर्गा छाप, पोप पोप बम 880 डिब्बी, रॉकेट 18 डिब्बे, स्काई शॉट 15, फुलझड़ी करीब 250 डिब्बी, अनार 34 डिब्बे, चकरी, हेलीकॉप्टर बम, चटर-पटर, मिसाइल पटाखे समेत अन्य बम-पटाखे बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि वह बम-पटाखे गुरुग्राम के फर्रुखनगर से लेकर आया था। वह इनका कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। साथ ही फायर विभाग की एनओसी भी नहीं मिली। दुकान में कोई अग्निशमन यंत्र नहीं था। घटनास्थल भी आबादी क्षेत्र का है। दुर्घटना होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। जिस पर पुलिस ने उप अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार के बयान पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।