फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body of youth accused of cousin's murder found hanging in jail

Sonipat News: चचेरे भाई की हत्या के आरोपी युवक का जेल में फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 23 Aug 2026 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Body of youth accused of cousin's murder found hanging in jail
फोटो : सोनीपत जिला कारागार में हत्यारोपी का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में नागरिक अस्पताल म

विज्ञापन
सोनीपत। चचेरे भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक विनोद का शव शनिवार को जेल की बैरक के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। शव मिलने से जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जेल प्रशासन ने मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शव का खानपुर स्थित अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। युवक के मामा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। गांव खंदराई निवासी विनोद सोनीपत जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद थे। जेल कर्मचारियों ने शव को देखा तो तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की न्यायिक जांच कराई गई।
विज्ञापन


चचेरे भाई की हत्या का आरोप
विनोद पर 29 जून को अपने चचेरे भाई सोमबीर की हत्या करने का आरोप था। आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर सुएं से वार कर सोमबीर की हत्या कर दी थी। मामले में सोमबीर का भाई प्रवीन भी घायल हुआ था। मामले में पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार किया था। वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामा ने की निष्पक्ष जांच की मांग
नागरिक अस्पताल में पहुंचे विनोद के मामा राजेश ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले उनकी भांजे से बात हुई थी। उन्होंने पैसे भी डलवाए थे। सुबह उन्हें भांजे के फंदे पर लटका मिलने की सूचना मिली। जेल में बंद भांजे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। परिवार ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

तीन दिन पहले जेल से बाहर आया था दोस्त
विनोद के दोस्त पन्नू ने बताया कि वह करीब तीन दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। दोस्त के अनुसार उस समय विनोद पूरी तरह ठीक था और उसके व्यवहार से ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ था जिससे इस तरह की घटना की आशंका हो। ऐसे में उसके फंदा लगाने का कारण समझ नहीं आ रहा है।
----------------
हत्या के आरोपी विनोद का शव बैरक में बाथरूम के अंदर फंदे पर लटका मिला है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही विनोद की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इंस्पेक्टर अशोक, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत

फोटो : सोनीपत जिला कारागार में हत्यारोपी का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में नागरिक अस्पताल म

फोटो : सोनीपत जिला कारागार में हत्यारोपी का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में नागरिक अस्पताल म

फोटो : सोनीपत जिला कारागार में हत्यारोपी का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में नागरिक अस्पताल म

फोटो : सोनीपत जिला कारागार में हत्यारोपी का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में नागरिक अस्पताल म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed