{"_id":"6ab6dbd2ee83446ac9016f89","slug":"body-of-cab-owner-returning-from-in-laws-house-found-in-car-murder-and-dumping-alleged-sonipat-news-c-197-1-snp1001-161259-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ससुराल से लौट रहे कैब मालिक का कार में मिला शव, हत्या कर फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ससुराल से लौट रहे कैब मालिक का कार में मिला शव, हत्या कर फेंकने का आरोप
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव रोहट के पास खड़ी कार, जिसमें युवक का शव मिला। संवाद
रोहट के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर किनारे कार में मिला शव, सिर-कमर पर चोट के निशान
- बीमार सास को देखने दिल्ली के नरेला गए थे, 24 की सुबह लौटे लेकिन घर नहीं पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बीमार सास को देखकर वीरवार को दिल्ली से घर लौटे कैब मालिक सोनू (35) का शुक्रवार सुबह रोहट नहर के पास अपनी ही कार में शव मिला। सिर और कमर पर निशान घसीटे जाने का संकेत देते हैं। ससुर मेहरदीन ने दामाद की हत्या करके शव को छत-विछत करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
गांव जौली के रहने वाले मृतक के चाचा सुरेश ने बताया कि सोनू ने अपनी बलेनो कार ले रखी है। वह खुद ही इसे चलाते थे। वर्ष 2011 में दिल्ली के नरेला क्षेत्र के गांव कुरैनी के रहने वाले मेहरदीन की बेटी प्रवीन से उसकी शादी हुई थी। बुधवार देर शाम सोनू कार से बीमार सास को देखने गए थे।
मेहरदीन ने सोनीपत के सदर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि सोनू 24 सितंबर को सुबह सात बजे उनके यहां से घर के लिए निकले थे। इसके पहले बेटी प्रवीन की दामाद से फोन पर बात भी हुई थी। सुबह 11 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर प्रवीन ने पति को कॉल किया तो फोन बंद मिला।
विज्ञापन
बेटी ने उन्हें इसकी सूचना दी। घर-परिवार के सभी लोगों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी उनके बारे में जानकारी जुटाई। शाम करीब पांच बजे सोनू का मोबाइल फोन चालू हुआ लेकिन कई घंटे तक मिलाने के बावजूद किसी ने इसे उठाया नहीं।
दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज कराई, सोनीपत में मिली कार
दामाद का कोई सुराग नहीं मिलने पर ससुर मेहरदीन ने दिल्ली के नरेला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। परिजन भी उनकी तलाश में जुटे रहे। इस बीच, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सोनीपत से नौकरी करने दिल्ली जा रहे रिश्तेदार धीरज ने उनकी कार नहर किनारे खड़ी देखी। कार के पास पहुंचने पर उन्हें सोनू मृत मिले। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। फिर, परिजनों ने पुलिस को खबर दी।
कार के अंदर गियर बॉक्स के पास मिला शव
सदर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस को कार के अंदर सोनू का शव आगे की दोनों सीटों के बीच गियर बॉक्स के पास पड़ा मिला। कार के शीशे बंद थे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया। ससुर के अनुसार सोनू के सिर और कमर पर चोट के कई निशान थे। नाक से थोड़ा खून भी निकला था। परिवार का कहना है कि सोनू के कपड़ों पर खून के निशान नहीं थे। परिजनों ने हत्या कहीं और करके कार में शव डालकर नहर किनारे छोड़ने की आशंका जताई है।
चार बहनों का इकलौते भाई थे सोनू
सोनू चार बहनों का इकलौते भाई थे। उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, एक अविवाहित है। सोनू के 10 और 12 वर्ष के दो बच्चे हैं। सोनू की मौत से परिवार में हाहाकार मचा है। सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा सुरेश ने बताया कि सोनू का किसी के साथ कभी कोई विवाद नहीं हुआ। उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है। हत्या क्यों और किसने की, इसकी वजह नहीं पता। पुलिस रोहट नहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
-- --
टैक्सी मालिक का शव कार के अंदर मिला है। ससुर के बयान के आधार पर हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दिल्ली के नरेला थाने में सोनू की गुमशुदगी भी दर्ज है। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाने पर मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
अमित धनखड़, एसीपी, सोनीपत सदर
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :36: सोनीपत के गांव रोहट के पास खड़ी कार, जिसमें युवक का शव मिला। संवाद
फोटो :37: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन। संवाद
फोटो :38: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद
फोटो :39: सोनू का फाइल फोटो