फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bodies of two persons found at railway station, not identified

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर मिले दो व्यक्तियों के शव, पहचान नहीं

Tue, 18 Jun 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two persons found at railway station, not identified
सोनीपत। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी पहचान करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी से जांच अधिकारी एएसआई मोनिका ने बताया कि सोनीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर स्थित यार्ड में सोमवार सुबह करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर लाइनदार कमीज, सफेद पायजामा व गले में परना मिला है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

वहीं रेलवे स्टेशन पर मंडी की तरफ सीढि़यों पर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर लाल टी शर्ट व ग्रे रंग का पायजामा मिला है। घटनास्थल पर मौजूद लाेगों से व्यक्ति के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं बता पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। दोनों शवों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed