{"_id":"67cb4c3feca5c0437502a85d","slug":"board-exams-students-said-the-exam-was-long-but-easy-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133353-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बोर्ड परीक्षा... विद्यार्थी बोले- परीक्षा लंबी लेकिन आसान थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बोर्ड परीक्षा... विद्यार्थी बोले- परीक्षा लंबी लेकिन आसान थी
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के दून वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पेपर देने जाते व
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए जिला प्रशासन पुख्ता रणनीति के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 10वीं कक्षा के हिंदी विषय के पेपर में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, सभी एसडीएम व शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के हिंदी विषय का पेपर जिले में 71 परीक्षा केंद्रों पर संचालित किया गया। जिन पर 10वीं कक्षा के 15,589 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने गांव माहरा, पुगथला व गन्नौर स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं को पूरी तरह नकल रहित करवाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया भी उनके साथ रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था, लेकिन लंबा था, जिससे तीन घंटे कब बीत गए पता ही नहीं चला। हालांकि, उन्होंने पूरा पेपर कर लिया था।
लापरवाही पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के हिंदी विषय का पेपर सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिले में बनाए गए 71 परीक्षा केंद्रों में से कहीं पर भी नकल का मामला सामने नहीं आया।
-कृष्ण रोहिल्ला, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत