{"_id":"67ca012ea3335beb5905c361","slug":"board-exam-12th-students-gave-fine-arts-paper-at-36-centers-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133304-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 12वीं के विद्यार्थियों ने 36 केंद्रों पर दिया फाइन आर्ट का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 12वीं के विद्यार्थियों ने 36 केंद्रों पर दिया फाइन आर्ट का पेपर
Fri, 07 Mar 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में वीरवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फाइन आर्ट विषय का पेपर दिया। वैकल्पिक विषय होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। जिससे जिले में 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालित की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं, नकल का कोई मामला सामने नही आया। पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर बेहद आसान था
बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस ने पूरी ताकत झोंक रखी है। नकल रोकने के लिए जहां शिक्षा बोर्ड व प्रशासन की तरफ से गठित उड़नदस्तों ने केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया, वहीं पुलिस ने केंद्रों पर सख्ती बढ़ाते हुए बाहरी हस्तक्षेप पर पूरी तरह नकेल कसी रखी। पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर बेहद आसान था, जिसे निर्धारित तीन घंटे से पहले ही पूरा कर लिया था।
आज 10वीं के विद्यार्थी देंगे मातृभाषा का पेपर
बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थी मातृभाषा हिंदी विषय का पेपर देंगे। पेपर को लेकर विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं पुलिस ने भी बाहरी हस्तक्षेप को पूरी तरह नियंत्रित किया है। यह इसी का ही परिणाम है कि अब तक जिले में नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। नकल पर नकेल के लिए बोर्ड के साथ सभी एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्ते भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की तरफ से वीरवार को 12वीं कक्षा का फाइन आर्ट विषय का पेपर हुआ। जिले में बनाए गए 36 परीक्षा केंद्रों पर पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।
-कृष्ण रोहिल्ला, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत