{"_id":"65aa322ba942b88b520679f7","slug":"blue-cow-shot-dead-in-sonipat-case-registered-on-forest-guard-statement-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: नील गाय को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वन रक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: नील गाय को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वन रक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज
Fri, 19 Jan 2024 01:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:56 PM IST
सार
वन जीव रक्षक इशेंद्र कुमार ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हलालपुर में एक नील गाय को गोली मारी गई है। जिस पर वह हलालपुर में पहुंचे। जहां पर जाकर उन्हें पता चला कि नीलगाय की मौत हो चुकी है जांच करने पर पाया कि नीलगाय के गले में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा के गांव हलालपुर में अज्ञात हमलावर ने नील गाय को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। खरखौदा थाना पुलिस ने वन रक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वन जीव रक्षक इशेंद्र कुमार ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हलालपुर में एक नील गाय को गोली मारी गई है। जिस पर वह हलालपुर में पहुंचे। जहां पर जाकर उन्हें पता चला कि नीलगाय की मौत हो चुकी है जांच करने पर पाया कि नीलगाय के गले में गोली मारी गई है जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद पशु चिकित्सक को मामले की सूचना देकर नीलगाय का पोस्टमार्टम करवाया गया। इशेंद्र कुमार का कहना है कि गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने नील गाय को मारने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन