फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blood storage unit will start soon in civil hospital

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट

Thu, 13 Jun 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Blood storage unit will start soon in civil hospital
गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट को शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने आवश्यक औपचारिकताओं की सूची तैयार कर सिविल सर्जन के पास मांग भेजी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में साल 2018 में ब्लड स्टोरेज यूनिट उपलब्ध तो करा दी थी, लेकिन अभी तक चालू नहीं हो पाई है। ब्लड स्टोरेज यूनिट को चालू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एलटी अजीत और एलटी नरेश जैन को ब्लड स्टोरेज यूनिट चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है, लेकिन अभी तक ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू नहीं हो सका है। अधिकारियों के अनुसार अभी ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई हैं। पहले औपचारिकताएं पूरी करवाई जाएंगी, उसके बाद ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू होगा। ब्लड स्टोरेज यूनिट के चालू होने के बाद नागरिक अस्पताल में ही हर समय सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध रहेगा और मरीजों को रेफर भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए आवश्यक औपचारिकताएं
-10 गुना 10 आकार के कमरे की आवश्यकता
-प्रशिक्षित दो स्टाफ सदस्य की हो नियुक्ति
-ब्लड स्टोरेज का तापमान 2 से 6 डिग्री तापमान रखना जरूरी
-तापमान के आकलन के लिए डिस्पले होनी चाहिए, जिसमें तापमान के कम-ज्यादा होने का पता चलता रहे।
ब्लड स्टोरेज यूनिट पुराना
नागरिक अस्पताल में रखा ब्लड स्टोरेज यूनिट पुरानी पद्धति से बना है। इसमें तापमान के मापदंड के लिए डिजिटल डिस्पले नहीं है। ग्राफ के हिसाब से तापमान का आकलन किया जा सकता है। मौजूदा समय में अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद बिजली का दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं की सूची तैयार की गई है। इसे सिविल सर्जन के पास भेजा गया है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ब्लड स्टोरेज यूनिट को चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed