फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blood on clothes, protest against deteriorating law and order and corruption

Sonipat News: कपड़ों पर खून लगा बिगड़ी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 24 Jun 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Blood on clothes, protest against deteriorating law and order and corruption
फोटो 06- सोनीपत। महात्मा गांधी चौक पर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई के ख
सोनीपत। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिजली के बिलों में की गई बढ़ोतरी तथा महंगाई के खिलाफ जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अपने समर्थकों के साथ महात्मा गांधी चौक पर कपड़ों पर अपना खून डालकर व खुद को रस्सी से बांधकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला पार्षद ने सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए केंंद्र सरकार से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार के मंत्री, नेता प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा विधायक के भाई पर दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

बड़वासनी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सरेआम बाजार हत्या, अपहरण, डकैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश की जनता में डर का माहौल है। सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पार्षद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिहार से भी बुरी स्थिति में पहुंच चुकी है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। अपहरण हो रहे हैं। सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। नगर निगम, तहसील कार्यालयों में बुरा हाल है। बिना पैसे दिए कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। बिजली बिलों में भी बढ़ोतरी की गई है। सरकार इस फैसले को वापस ले। बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है।

रंजीत कौशिक, बिन्नी भारद्वाज, ऋतुराज, अनुज छाबड़ा, डॉ. राकेश, ब्लॉक समिति सदस्य विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भय का माहौल है। सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदर्शन में मनीष सैनी, प्रदीप, संदीप, राजवीर, कुलदीप, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed