फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blood donation is a great service to the society, 76 people donated blood

Sonipat News: रक्तदान समाज की उत्तम सेवा, 76 लोगों ने दिया खून

Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Blood donation is a great service to the society, 76 people donated blood
फोटो 09: सोनीपत के नांगल कलां स्थित ज्ञान सरोवर में दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर उनके च - फोटो : mathura
सोनीपत। गांव नांगल कलां में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से संचालित ज्ञान सरोवर में दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 76 साधकों को रक्तदान करके दादी प्रकाशमणि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेयर राजीव जैन ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है, वजह रक्त का कोई विकल्प नहीं है। जरूरतमंद मरीज को रक्त की पूर्ति रक्तदान के माध्यम से ही संभव है। रक्तदान समाज की उत्तम सेवा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता रहती है। इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में भी घायलों के प्राणों की रक्षा के लिए रक्त की जरूरत पड़ती है। इस रक्त की आवश्यकता को रक्तदान के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकता है। शिविर में बीके सतीश, डॉ. पवन शर्मा, जोगेंद्र आंतिल, इंद्रपाल, बीके कशिका, बीके साक्षी, विजेंद्र, मनु, दीपक शर्मा, जयदीप, विजय नारंग, डाॅ. भानु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed