फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blood donation camp organised in memory of martyr Jaideep

Sonipat News: शहीद जयदीप की स्मृति में लगा रक्तदान शिविर

Sat, 25 Apr 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organised in memory of martyr Jaideep
महर्षि मार्कंडेय मंदिर मार्तंड में शहीद जयदीप सहरावत की स्मृति में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदा
गोहाना। महर्षि मार्कंडेय मंदिर मार्तंड में शहीद जयदीप सहरावत की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 120 यूनिट रक्त का संकलन हुआ। इस मौके पर मूर्ति स्थापना की गई। वार्षिक भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम महर्षि मार्कंडेय मंदिर प्रबंध समिति और गांव के लोगों के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित हरि स्वरूप ने की जबकि सानिध्य बाबा कृष्ण दास और बाबा बलबीर दास का रहा। मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय सहरावत रहे। रक्तदान करने वालों में विशेष हरियाणा पुलिस के मनीष ने तीसरी बार और नवीन सरोहा ने 20वीं बार रक्तदान किया। महिलाओं में रीना ने दूसरी बार, सुनीता ने दूसरी बार और अंजलि ने पहली बार रक्तदान किया।
विज्ञापन


परिवार के रूप में प्रदीप, उनकी पत्नी सुषमा और बेटी अंजू ने रक्तदान किया। शुभम सूरा और उनकी छोटी भाभी प्रीति सूरा ने भी रक्तदान किया। रुकसार सहरावत और चाची सुनीता सहरावत ने एक साथ रक्तदान किया। नियमित रक्तदाताओं में पवन कुमार, उपेंद्र, सोनू, अजीत, विकास, नरेंद्र, दीपक, अंकित, जितेंद्र, रमेश, चिंटू और परमिंदर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में समिति के सेवादार फौजी महेंद्र सहरावत, शमशेर सरपंच, पवन सहरावत, पवन सूरा, नरसी, सुरेश सूरा, संदीप कुमार, पवन शर्मा, सोनू सहरावत और कृष्णा सहरावत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed