{"_id":"57a8e08e4f1c1b8667ee4aea","slug":"block-wather-colony-problem-coplain-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों में रुका पानी बना परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों में रुका पानी बना परेशानी
sonipat
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
शहर के दिल्ली कैंप में गली में जमा पानी में बैठे मच्छर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात हुए महज एक सप्ताह भी नहीं हुआ है, शहर के कई क्षेत्रों की गलियों में भरा बारिश का पानी लोगों के लिए आफत बना है। इससे लोगों को जहां आने-जान में परेशानी होती है वहीं मच्छर पनपने से बीमारी फैल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दफ्तरों में बैठकर फोगिंग का अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही के चलते फोगिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। बारिश में मौसम सुहाना तो हो जाता है, वहीं इस मौसम में अनेक बीमारियां भी पांव पसार देती हैं। वहीं बारिश से रुकने वाले पानी में पैदा होने वाले मच्छरों से मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, पीलिया, उल्टी, दस्त, पेट संबंधी बीमारी व खाज खुजली सहित कई बीमारियां शामिल हैं। बरसात में जगह-जगह पानी भरने और गंदगी से रोगों के फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है। इन्हीं बीमारियों से बचने के लिए जिला उपायुक्त ने बारिश के मौसम से पहले ही स्वास्थ्य विभाग को सभी जगह फोगिंग करने व कहीं भी पानी खड़ा न होने के निर्देश दिये थे, लेकिन अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। जिसके कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं और अधिकारी अपने दफ्तरों में बैठकर मलेरिया व डेंगू अभियान चला रहे हैं। जिसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। वही अधिकारी अभी तक सिर्फ मलेरिया के मरीजों के आने की बात कह कर बात को टालते नजर आ रहे हैं।
मलेरिया के 12 केस आ चुके हैं सामने
बारिश के मौसम में अभी तक डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है विभाग के अनुसार अभी तक 12 मलेरिया के मामले सामने आए हैं। लेकिन पिछले साल से अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं लिया है। जिसके कारण विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
यहां सबसे ज्यादा दिक्कत
वेस्टराम नगर
दिल्ली कैंप
आर्य नगर
शास्त्री कॉलोनी
इंडियन कॉलोनी
इंडस्ट्रियल एरिया
नंदवानी नगर
सिक्का कॉलोनी
कालूपुर
भगत सिंह कॉलोनी
ब्रह्म नगर
अभी तक सिर्फ मलेरिया के 12 मरीज मिले हैं। डेंगू का कोई भी मरीज अभी तक सामने नहीं आया है, विभाग के द्वारा सभी जगह फोगिंग करवाई जा रही है।
- डॉ. ओमप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
मलेरिया के 12 केस आ चुके हैं सामने
बारिश के मौसम में अभी तक डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है विभाग के अनुसार अभी तक 12 मलेरिया के मामले सामने आए हैं। लेकिन पिछले साल से अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं लिया है। जिसके कारण विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
यहां सबसे ज्यादा दिक्कत
वेस्टराम नगर
दिल्ली कैंप
आर्य नगर
शास्त्री कॉलोनी
इंडियन कॉलोनी
इंडस्ट्रियल एरिया
नंदवानी नगर
सिक्का कॉलोनी
कालूपुर
भगत सिंह कॉलोनी
ब्रह्म नगर
अभी तक सिर्फ मलेरिया के 12 मरीज मिले हैं। डेंगू का कोई भी मरीज अभी तक सामने नहीं आया है, विभाग के द्वारा सभी जगह फोगिंग करवाई जा रही है।
- डॉ. ओमप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी