फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blacklist companies that are negligent in development works: MP

विकास कार्यों में लापरवाही करने वाली कंपनियां करें ब्लैकलिस्ट : सांसद

Tue, 16 May 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Blacklist companies that are negligent in development works: MP
सोनीपत। सांसद सदस्य क्षेत्रीय विकास योजना व डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवाया जाए। किसी भी प्रकार की ढिलाई व लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बिजली, पेयजल आपूर्ति, शहरी क्षेत्र में सड़क मार्गों के साथ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। यह बात सांसद रमेश कौशिक ने सोमवार को जिला विकास समन्वयक एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरा न करवाने वाली कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करवाने के निर्देश दिए। सासंद ने कहा कि कहा कि सेक्टर-14 व 15 के मार्गों के पुनर्निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारी इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने अमृत योजना की समीक्षा करते हुए ड्रेन नंबर-6 के निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना की भी समीक्षा की। साथ ही मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, समग्र शिक्षा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मिड-डे मील, समेकित बाल विकास योजनाएं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, पीएम कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्यालयों में पेयजल व शौचालयों को दुरुस्त करवाने पर जोर
गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने राजकीय विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए बजट आवंटित किया जा चुका है। जल्द इन सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओबी, ड्रेन नंबर 6, सफाई व्यवस्था व डंपिंग प्वाइंट का मुद्दा उठा
सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार ने रोहतक रोड स्थित आरओबी, ड्रेन नंबर-6, सफाई व्यवस्था, राजकीय विद्यालयों में शौचालयों की खस्ताहालत व ड्रेन नंबर-6 के निर्माण में तीव्रता लाने पर जोर दिया। जिससे मानसून के दौरान शहर व विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। बस अड्डा व ओल्ड डीसी रोड पर बने डंपिंग प्वाइंट को यहां से बदलकर दूसरा स्थान निर्धारित किया जाए।

इस मौके पर उपायुक्त ललित सिवाच, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुशील मलिक, उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष कुमार, अनुपमा मलिक, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत नैन, जीआर तंवर, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल सहरावत, कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़, प्रशांत कौशिक, अश्विनी कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, सचिव गौरव रामकरण, पीओ संगीता गौड़ व राजबीर दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed