फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP Sankalp se Siddhi campaign in Haryana

हरियाणा में भाजपा का संकल्प से सिद्धि अभियान: 15 अगस्त तक आयोजित होंगे कार्यक्रम, जानें पूरी डिटेल

Wed, 04 Jun 2025 05:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:33 PM IST
सार

केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम की हरियाणा में कल से शुरुआत होने जा रही है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
BJP Sankalp se Siddhi campaign in Haryana
हरियाणा में भाजपा का संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी  ने सेक्टर-8 स्थित अपने जिला कार्यालय में केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


5 जून से 15 अगस्त तक संकल्प से सिद्धि अभियान

कार्यक्रम में सतीश पूनिया ने घोषणा की कि 5 जून से 15 अगस्त तक हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं, जैसे उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना, और आयुष्मान भारत योजना, को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया। 
विज्ञापन


भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता की प्रशंसा

पत्रकारों से बातचीत में सतीश पूनिया ने ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता और आतंकवाद के खिलाफ उसकी मजबूत कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ है, न कि पाकिस्तान की निर्दोष जनता के खिलाफ। पूनिया ने ऑपरेशन पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसे लोग सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो हास्यास्पद और निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष और कांग्रेस पर तीखा प्रहार

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पूनिया ने कहा कि विशेष सत्र की मांग कर विपक्ष केवल नौटंकी करता है और सत्र के दौरान मुद्दों से भटक जाता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया है। उनका आचरण देश के लिए उपयुक्त नहीं है। विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाना निंदनीय है। पूनिया ने कांग्रेस पर संगठनात्मक कमजोरी का भी आरोप लगाया।



ये भी पढ़ें: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी: मौके से बरामद की फर्जी सिम, आपराधिक गतिविधियों की मिली थी सूचना

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed