फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Flying raid in Karnal

हरियाणा में सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी: मौके से बरामद की फर्जी सिम, आपराधिक गतिविधियों की मिली थी सूचना

Wed, 04 Jun 2025 05:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

सीएम फ्लाइंग के अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि करण कैनाल के स्को 399 में स्थित एक ऑफिस में आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से ऑफिस पर छापा मारा गया।

विज्ञापन
CM Flying raid in Karnal
करनाल में सीएम फ्लाइंग टीम की रेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के करण कैनाल क्षेत्र में स्को 399 में सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी में फर्जी सिम कार्ड और सिम बॉक्स बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों के लिए किए जाता था। 
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

सीएम फ्लाइंग के अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि करण कैनाल के स्को 399 में स्थित एक ऑफिस में आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से ऑफिस पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान एक सिम बॉक्स और कई फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


वोडाफोन एजेंट पर शक

अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि ऑफिस में कार्यरत व्यक्ति वोडाफोन कंपनी का एजेंट है और कथित तौर पर रिकवरी का काम करता है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद सिम कार्ड फर्जी कंपनियों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस

सीएम फ्लाइंग और स्थानीय पुलिस की टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं। सुशील कुमार ने कहा हम सभी बरामद सामग्री की जांच कर रहे हैं। सिम कार्ड और सिम बॉक्स का उपयोग कैसे और किन गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, इसकी तह तक जाने के लिए तकनीकी और मैनुअल जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है, और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।



ये भी पढ़ें: श्मशान घाट पहुंची पुलिस: मृतक का किया जा रहा था अंतिम संस्कार, पुलिस को मिली थी हत्या की सूचना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed