फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP leader Amit Bindal in Sonipat said, there is no truth in Rocky Mittal's allegations

Haryana: मोहनलाल बड़ौली पर केस दर्ज का मामला, भाजपा नेता अमित बिंदल बोले- मित्तल के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं

Thu, 16 Jan 2025 02:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

अमित बिंदल ने कहा कि यह पूरा मामला जांच का विषय है। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उनके साथ महिला मित्र कसौली घूमने गई थी। जिसके चलते उन्हें गवाह बनाया गया है।

विज्ञापन
BJP leader Amit Bindal in Sonipat said, there is no truth in Rocky Mittal's allegations
भाजपा नेता अमित बिंदल - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा नेता अमित बिंदल ने बताया कि उस रात वह अपनी महिला दोस्त के साथ कसौली गए थे। उस समय मोहनलाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। पीड़ित लड़की से उनकी मुलाकात हुई या नहीं, यह संज्ञान में नहीं है। एक ही होटल में अलग-अलग कमरे में वह तीनों रुके थे। कोर्ट में जज के सामने उनके बयान हुए हैं। रॉकी मित्तल के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। रॉकी मित्तल खुद अपना शहर छोड़कर भागा हुआ है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता अमित बिंदल वीरवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की मेरे साथ करीब दो से तीन साल पहले काम करती थी। वह प्रेस कांफ्रेंस करने वाली महिला को नहीं जानते। उन पर टिकट और पैसे के जो आरोप लग रहे है वह निराधार है। यह काम उन्हें करना होता तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कर सकता था।
विज्ञापन




अमित बिंदल ने कहा कि यह पूरा मामला जांच का विषय है। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उनके साथ महिला मित्र कसौली घूमने गई थी। जिसके चलते उन्हें गवाह बनाया गया है। अमित बिंदल ने स्वयं को जान का खतरा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा हो सकता है। उन्हें शंका है कि उन्हें धमकियां देने के साथ गलत फंसाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समर्थन में आई ब्राह्मण सभा

जुलाना कस्बे की परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मणसभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने की। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली एक संत प्रवृति के व्यक्ति हैं।वो कोई भी नशा नही करते। ब्राह्मण समाज मोहन लाल बडौली के साथ है।



एक महिला द्वारा उनकी छवि को बिगाड़ने के लिए उन पर बेबूनियाद आरोप लगाए हैं। एक साफ छवि के नेता पर इस तरह के आरोप लगाना निंदनीय है। पूरा समाज उन पर लगाए गए आरोपों से आहत है। समाज भाजपा के शीर्ष नेत्तृत्व से मांग करता है कि आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की जाए और महिला के साथ जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।

अगर बिना जांच किए कोई भी कार्यवाही की जाती है तो समाज के लोग सड़कों पर उतरने में भी गुरेज नही करेंगे। शिवनारायण शर्मा ने कहा कि एक साफ छवि के नेता पर इस तरह के आरोप लगाना निंदनीय है। उनके नेत्तृत्व में प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही। मोहनलाल बडौली ने 36 बिरादरी को जोड़ने का काम किया।

समाज की मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। षड़यंत्र में जाे भी महिला के साथ शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस मौके पर रोहतास शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, मीनू, मोहित, रामफल शर्मा, सतीश शर्मा,  पतराम तायल, नरेंद्र बैरागी, नरेश शर्मा, गंगा राम वाल्मिकी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed