{"_id":"697a659ec31ce7846f084d11","slug":"bjp-government-is-conspiring-to-reduce-mnrega-budget-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148834-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाजपा सरकार मनरेगा का बजट घटा साजिश रच रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाजपा सरकार मनरेगा का बजट घटा साजिश रच रहीं
Thu, 29 Jan 2026 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के एक गांव में चलाए गए अभियान पहुंचे सांसर सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
सोनीपत। भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा योजना में कथित कटौती और ग्रामीण मजदूरों की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाव अभियान चलाकर गांवों में जनसंपर्क किया।
अभियान की शुरुआत सुबह लिवासपुर से हुई। इसके बाद पलड़ी, पलड़ा, बसोदी, नई बसौदी, राई, राठधना में सभाएं हुईं। कमल दिवान ने कहा कि भाजपा सरकार बजट घटाकर और ऑनलाइन हाजिरी जैसी जटिल प्रक्रियाएं थोपकर मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के हित साध रही है जबकि गरीब मजदूर को समय पर मजदूरी तक नहीं मिल रही। अभियान में हरियाणा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार व पदम सिंह दहिया उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय भगवान अंतिल, जयवीर अंतिल, सचिव नरेंद्र हुड्डा, बंसीलाल कुंडू, रणजीत कौशिक, नरेंद्र बूरा मौजूद रहे।